भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में संबोधन (HINDI)

मैं आज पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी दिव्यांगजन तथा संस्थानों को हार्दिक बधाई देती हूं। आज पुरस्कार प्राप्त करने वाली बेटियों की मैं विशेष सराहना करती हूं क्योंकि उन्होंने gender और दिव्यांगता की चुनौतियों को पार किया है तथा असाधारण उपलब्धियां प्राप्त की हैं। श्रेष्ठ दिव्यांग बालक, मास्टर मुहम्मद याज़ीन और श्रेष्ठ दिव्यांग बालिका, कुमारी धृति रांका को मैं विशेष बधाई देती हूं। पुरस्कार योजना में बच्चों को शामिल करने के लिए ‘दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग’ की मैं सराहना करती हूं







