श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर उत्तराखंड विधान सभा के विशेष सत्र में सम्बोधन (HINDI)

उत्तराखंड राज्य की स्थापना की रजत जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर, लोकतन्त्र के इस मंदिर में, विधान सभा के विशेष सत्र में आप सबके बीच आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। इस अवसर पर मैं उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व और वर्तमान सदस्यों तथा राज्य के सभी निवासियों को बहुत- बहुत बधाई देती हूं।








