भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का AIIMS कल्याणी के प्रथम दीक्षांत समारोह में संबोधन कल्याणी, 30 जुलाई, 2025 (HINDI)
इस Institute of National Importance में आज दीक्षांत परंपरा का शुभारंभ हो रहा है। इस प्रथम दीक्षांत समारोह के साथ आपके संस्थान के इतिहास का प्रथम अध्याय सम्पन्न हो रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं AIIMS कल्याणी की पूरी टीम को साधुवाद देती हूं।
आज उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को मैं बधाई देती हूं। पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैं उनकी विशेष सराहना करती हूं। विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने के स्वप्न को साकार करने में मार्गदर्शन और प्रेरणा देने वाले प्राध्यापकों तथा अभिभावकों को भी मैं बधाई देती हूं।
प्रिय विद्यार्थियो,






