स्लोवाकिया के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित राजकीय भोज में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का सम्बोधन (HINDI)
मुझे आपके खूबसूरत देश में आकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। हम स्लोवाक गणराज्य की सरकार और यहां की जनता द्वारा दिए गए हार्दिक स्वागत और आतिथ्य से अभिभूत हैं। आपके उदार शब्दों और भावनाओं के लिए आपका बहुत- बहुत धन्यवाद। मैं भी आपके प्रति यही भावनाएं अभिव्यक्त करती हूँ। मैं भारत के साथ संबंधों के प्रति आपकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए आपकी सराहना करती हूँ।

