sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/node?page=2
building-logo

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अभियान ‘कर्मयोग द्वारा सशक्त भारत’ के शुभारंभ के अवसर पर सम्बोधन (HINDI)

ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अभियान ‘कर्मयोग द्वारा सशक्त भारत’ का शुभारंभ करते हुए मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान को मूर्त रूप देने के लिए मैं ब्रह्माकुमारी परिवार के सभी सदस्यों को बधाई देती हूं।

हमने अपने देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए राजनीतिक स्थिरता और मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ-साथ स्वस्थ, शिक्षित तथा जिम्मेदार नागरिक होना आवश्यक हैं क्योंकि देशवासियों की सक्रिय भागीदारी के बिना किसी भी राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करना कठिन है।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 'बस्तर पंडुम 2026’ महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर सम्बोधन(HINDI)

बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव में आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। मां दंतेश्वरी के इस पुण्य क्षेत्र में आने का अवसर मिलना मैं अपना सौभाग्य मानती हूं। मैं जब भी छत्तीसगढ़ आती हूं, मुझे लगता है कि मैं अपने घर आई हूं। यहां के लोगों से जो अपनत्व और स्नेह मुझे मिलता है, वह मेरे लिए अनमोल है। यह ऐसे कई नायकों की धरती है, जिन्होंने भारत भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। मैं ऐसे स

ADDRESS BY THE HON’BLE PRESIDENT OF INDIA, SMT. DROUPADI MURMU TO PARLIAMENT

Honourable Members,

1. It gives me immense pleasure to address both Houses of the Parliament assembled together. The previous year has been memorable for celebrating India’s rapid development and its rich heritage. This period has brought many inspirations with it. At present, India is celebrating 150 years of Vande Mataram. The people of India are paying homage to Rishi Bankim Chandra Chattopadhyay for this profound source of inspiration. I congratulate the Honourable Members that a special discussion in Parliament was organised on this auspicious occasion.

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष महामहिम एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष महामहिम उर्सुला वॉन डेर लेयेन के सम्मान में आयोजित भोज में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण (HINDI)

राष्ट्रपति भवन में आप सभी का स्वागत करना मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है। आज हमारे बीच European Council तथा European Commission के अध्यक्षों की उपस्थिति और भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उनकी सहभागिता न केवल हमारी मित्रता को दर्शाती है बल्कि भारत और European Union के बीच साझेदारी की गहराई का भी प्रतीक है।

Subscribe to Newsletter

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
The subscriber's email address.