आज, महिला सशक्तीकरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। इस समारोह का विषय “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली”, अत्यंत प्रासंगिक है। मुझे खुशी है कि इस अवसर पर ‘मेरी पूँजी मेरा अधिकार’, ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ और ‘दिल्ली लखपति बिटिया’ जैसे नारी सशक्तीकरण से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत हो रही है। मुझे विश्वास है कि ये सभी कल्याणकारी योजनाएं, दिल्ली की बहनों-बेटियों को सशक्त बनाते हुए समृद्ध दिल्ली के निर्माण के लक्ष्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। मैं जनहित की इन पहलों की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और उनकी पूर