sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/node?page=3
building-logo

भारत की राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार प्रदान करने के अवसर पर संबोधन (HINDI)

 आप सभी बच्चों को मैं हृदय से ढेर सारा आशीर्वाद देती हूं!

आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मैं सभी बच्चों को बहुत- बहुत बधाई देती हूं। सभी बच्चों ने अपने परिवार, समाज और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। इसलिए, मैं बच्चों के परिवारों के सदस्यों को भी बधाई देती हूं।

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ब्रह्माकुमारीज़ – शांति सरोवर की 21वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित ‘Timeless Wisdom of Bharat: Pathways of Peace and Progress’ सम्मेलन में सम्बोधन (HINDI)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का  ब्रह्माकुमारीज़ – शांति सरोवर की 21वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित ‘Timeless Wisdom of Bharat: Pathways of Peace and Progress’  सम्मेलन में सम्बोधन (HINDI)

आज ब्रह्माकुमारीज़ संगठन के इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भाग लेकर मुझे प्रसन्नता हो रही है। ब्रह्माकुमारीज़ शांति सरोवर की 21वीं वर्षगांठ के अवसर पर हम सब यहाँ एकत्र हुए हैं। पिछले दो दशकों में शांति सरोवर ज्ञान, शांति और प्रेरणा का एक महत्त्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।

भारत की राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अंतर-राज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह - कार्तिक जतरा कार्यक्रम में सम्बोधन

भारत की राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु  का  अंतर-राज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह - कार्तिक जतरा  कार्यक्रम में सम्बोधन (HINDI)

जोहार!

इस जनजातीय सांस्कृतिक समागम तथा जतरा का आयोजन करने में योगदान देने वाले सभी लोगों की मैं हृदय से सराहना करती हूं। झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा को जोड़ने वाले इस क्षेत्र की नदियां, पहाड़, पठार और जंगल देश की प्राचीनतम परम्पराओं के पोषक और साक्षी रहे हैं।

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का भारतीय रक्षा लेखा सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों द्वारा मुलाकात के अवसर पर संबोधन

ADDRESS BY THE HON’BLE PRESIDENT OF INDIA  SMT. DROUPADI MURMU  ON THE OCCASION OF CALL ON BY PROBATIONERS OF INDIAN  DEFENCE ACCOUNTS SERVICE

भारतीय रक्षा लेखा सेवा में आपके चयन के लिए मैं आप सभी को हार्दिक बधाई देती हूँ। यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि राष्ट्र के प्रति सेवा, उत्तरदायित्व और समर्पण की यात्रा की शुरुआत है। आप एक ऐसी सेवा में आए हैं जिसकी भारत की रक्षा तैयारियों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

भारत की माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर संबोधन

संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के सम्मेलन के इस उद्घाटन सत्र में उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। लोक सेवा आयोगों की कई दशकों से चली आ रही, एक लंबी परंपरा रही है। मुझे यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि आयोग अपने विकास के विभिन्न चरणों के दौरान सामने आई आवश्यकताओं के अनुसार कार्य करते रहे हैं।

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आदि जगद्गुरु श्री शिवरात्रिश्वर शिवयोगी महास्वामीजी के 1066वें जयंती समारोह के उद्घाटन के अवसर पर संबोधन

मैं आदि जगद्गुरु श्री शिवरात्रिश्वर शिवयोगी महास्वामीजी की जयंती मनाने के लिए यहां एकत्र आप सब को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। इस महान संत के सम्मान में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होकर मैं धन्य महसूस कर रही हूं। उनका जीवन, दृष्टिकोण और शिक्षाएं एक हजार वर्ष से अधिक समय के बाद भी अनगिनत लोगों को प्रेरित और मार्गदर्शन कर रही हैं।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता