भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 79वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश
मेरे प्यारे देशवासियो,
नमस्कार!
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस, सभी भारतीय उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। ये दिवस हमें भारतीय होने के गौरव का विशेष स्मरण कराते हैं।






