मुझे आज कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थानों के निदेशकों तथा प्रगतिशील किसानों के सम्मेलन के उद्घाटन के लिए यहां आकर गौरव का अनुभव हो रहा है। मैं इस महत्त्वपूर्ण सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए श्री शरद पंवार, केंद्रीय कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री को धन्यवाद देता हूं। मुझे जन-नेताओं, कृषि अनुसंधान प्रबंधकों, वैज्ञानिकों तथा शिक्षाविदों की इस विद्वत सभा को संबोधित करते हुए खुशी हो रही है। यह वार्षिक सम्मेलन, कृषि अनुसंधान, शिक्षा तथा विस्तार के क्षेत्र में प्रमुख साझीदारों के बीच संपर्क को संस्थागत रूप देने के प्रयास का हिस्सा है। मैं आयोजकों को इस पह