10वें ज्ञान सहस्राब्दि शिखर सम्मेलन के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी का अभिभाषण
मुझे, एसोचैम द्वारा ‘असाधारण रोगों का उपचार : नवान्वेषणों का आदान-प्रदान’ विषय पर आयोजित 10वें ज्ञान सहस्राब्दि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मैं एसोचैम को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नवान्वेषणों को बढ़ाने की जरूरत पर, इस समयानुकूल शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए बधाई देता हूं।



