भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का नागरिक अभिनंदन समारोह के अवसर पर सम्बोधन
आदि-शक्ति मां कामाख्या के आशीर्वाद से सम्पन्न इस पावन भूमि को मैं प्रणाम करती हूं।
भारत माता के परमवीर पुत्र, महानायक लासित बड़फुकन की इस वीर-स्थली को मैं नमन करती हूं।
आज असम के आप सब भाई-बहनों-युवाओं ने अद्भुत उत्साह और स्नेह से परिपूर्ण स्वागत करके मेरे हृदय को छू लिया है। आप सब के असाधारण स्नेह की याद मेरे मन-मस्तिष्क में सदा अंकित रहेगी।ऐसे अनुपम स्वागत के लिए मैं आप सबको हार्दिक धन्यवाद देती हूं।




सभी को मेरी राम राम सा!
यह मेरे लिए हर्ष का विषय है कि आज मुझे डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के नाम पर स्थापित बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। मैं आज डिग्री,पुरस्कार और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देती हूं। मैं इस विश्वविद्यालय के स्वच्छ और हरित परिसर से बहुत प्रभा


