sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/telephone-conversation-between-president-and-president-nepal

राष्ट्रपति ने नेपाल के राष्ट्रपति से टेलीफोन पर बातचीत की

राष्ट्रपति भवन : 17.03.2023

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 17 मार्च, 2023 की शाम को नेपाल के महाआदरणीय राष्ट्रपति श्री राम चंद्र पौडेल से टेलीफोन पर बात की।

राष्ट्रपति इस समय केरल के दौरे पर हैं, उन्होंने राष्ट्रपति पौडेल को फोन किया और उन्हें नेपाल के राष्ट्रपति का पद संभालने पर शुभकामनाएँ दी।

दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने भारत और नेपाल के बीच विशिष्ट और बहुआयामी संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने और दोनों देशों की जनता के बीच गहरी मित्रता के बंधन को और सुदृढ़ करने के उपायों पर भी चर्चा की।

राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति पौडेल के मार्गदर्शन में भारत-नेपाल द्विपक्षीय संबंध और अधिक ऊंचाइयों को छूएंगे।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता