sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/saoharaaya-patatacaitara-aura-pataua-kalaa-kae-kalaakaaraon-nae-avaasaiya-kalaakaara

सोहराय, पट्टचित्र और पटुआ कला के कलाकारों ने ‘आवासीय कलाकार कार्यक्रम’ के तहत राष्ट्रपति से भेंट की

राष्ट्रपति भवन : 24.07.2025

कलाकारों के एक समूह ने आज 24 जुलाई, 2025 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती, द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।

सोहराय, पट्टचित्र और पटुआ कला के 29 कलाकारों ने 14 से 24 जुलाई, 2025 तक राष्ट्रपति भवन में प्रवास किया। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कलाकार राष्ट्रपति भवन के कला उत्सव 2025 – ‘आवासीय कलाकार कार्यक्रम’ के दूसरे चरण में शामिल हुए।

आवासीय कलाकार कार्यक्रम - कला उत्सव - भारत की कलात्मक परंपराओं की भावनाओं का उत्सव है। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने में जीवंत कला परंपराओं की महत्वपूर्ण भूमिका का उत्सव मनाया जाता है। इस कला उत्सव से लोक, आदिवासी और पारंपरिक कलाकारों को भी एक मंच मिला है, जिन्होंने पीढ़ियों से कला के विविध रूपों को जीवंत बनाए रखा है।

राष्ट्रपति ने कलाकारों द्वारा उनके आवास कार्यक्रम के दौरान बनाई गई कला प्रदर्शनी देखी। उन्होंने भारत के महत्वपूर्ण पारंपरिक कला रूपों में उनके द्वारा दिए जा रहे योगदान की सराहना की और उनके भविष्य में कला क्षेत्र में उनकी सफलता की कामना की।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता