sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/raasatarapatai-kai-daipaavalai-kai-saubhakaamanaaen

राष्ट्रपति की दीपावली की शुभकामनाएँ

राष्ट्रपति भवन : 11.11.2023

Download : Press Release राष्ट्रपति की दीपावली की शुभकामनाएँ(हिन्दी, 44.13 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती. द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

हर्ष और उल्लास का महापर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का उत्सव मनाने का पर्व है। विभिन्न धर्मों एवं अनुयायियों द्वारा मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रेम, भाईचारा और मैत्री का संदेश देता है। यह पर्व हमारी सद्प्रवृत्तियों, प्रेम, करूणा, ‘शुभ और लाभ’ का प्रतीक है, तथा हमारे अन्त:करण को आलोकित करता है। यह पर्व हमें मानवता की भलाई करने के लिए भी प्रेरित करता है।

दीपावली पर जिस तरह एक दीपक अनेक दीपकों को प्रज्ज्वलित कर सकता है उसी तरह हम समाज के गरीब, बेसहारा और जरुरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांट कर उनके जीवन में सुख और समृद्धि का उजाला फैला सकते हैं।

आइए, हम सब मिलकर प्रकाश के उत्सव को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करते हुए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें”।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता