sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/presidents-greetings-eve-vaisakhi-vishu-rongali-bihu-naba-barsha-vaisakhadi-and

वैशाखी, विशु, रोंगाली बिहू, नब वर्ष, वैशाखड़ी और पुतान्दु पिरापु की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएँ

राष्ट्रपति भवन : 13.04.2023

Download : Press Release वैशाखी, विशु, रोंगाली बिहू, नब वर्ष, वैशाखड़ी और पुतान्दु पिरापु की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएँ(हिन्दी, 41.53 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 14 और 15 अप्रैल, 2023 को मनाए जाने वाले वैशाखी, विशु, रोंगाली बिहू, नब वर्ष, वैशाखड़ी और पुतान्दु पिरापु की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि:-

"वैसाखी, विशु, रोंगाली बिहू, नब वर्ष, वैशाखड़ी और पुतान्दु पिरापु के शुभ अवसर पर मैं, भारत और अन्य देशों में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

हमारे देश के अलग-अलग भागों में मनाए जाने वाले ये कृषि पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता की झलक प्रस्तुत करते हैं। ये त्योहार हमारे अन्नदाताओं की कड़ी मेहनत का पुरस्कार और इससे मिलने वाली खुशी, समृद्धि और प्रगति का उत्सव हैं। ये त्योहार हमारे अन्नदाता किसानों के कठिन परिश्रम के प्रति सम्मान दर्शाने का अवसर भी हैं।

मैं कामना करती हूँ कि खुशियों से भरे ये त्योहार हमें अपने राष्ट्र की प्रगति और देश के अलग-अलग भागों के लोगों के बीच भाईचारा मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करें।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता