sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/presidents-greetings-eve-chaitra-sukladi-ugadi-gudi-padwa-cheti-chand-navreh-and

चैत्र शुक्लादि, उगाडी, गुड़ी पड़वा, चेती चाँद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएँ

राष्ट्रपति भवन : 21.03.2023

Download : Press Release चैत्र शुक्लादि, उगाडी, गुड़ी पड़वा, चेती चाँद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएँ(हिन्दी, 32.8 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगाडी, गुड़ी पड़वा, चेती चाँद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर अपने देशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं।

एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा की "चैत्र शुक्लादि, उगाडी, गुड़ी पड़वा, चेती चाँद, नवरेह और साजिबु चेरोबा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

भारतीय नववर्ष के आगमन पर मनाए जाने वाले हमारी आस्था के प्रतीक ये पर्व हमारी प्राचीन संस्कृति के वाहक हैं। खुशियों के ये त्योहार हमारे समाज में सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। इन त्योहारों के माध्यम से हम प्रकृति का आभार भी व्यक्त करते हैं।

मैं कामना करती हूं कि ये सभी त्यौहार भारत के विभिन्न समुदायों को प्रेम, सद्भाव और स्नेह के बंधन में बांधे और सभी के लिए खुशहाली और समृद्धि लेकर आएँ।”

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता