sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/presidents-greetings-eve-birthday-dr-br-ambedkar

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की डॉ. बी.आर.आम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं।

राष्ट्रपति भवन : 13.04.2023

Download : Press Release भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की डॉ. बी.आर.आम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं।(हिन्दी, 49.5 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने डॉ.बी.आर.आम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि "मैं हमारे संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब भीमराव रामजी आम्बेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

ज्ञान के प्रतीक और विलक्षण प्रतिभा के धनी डॉ. आम्बेडकर ने एक शिक्षाविद, न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनेता और समाज सुधारक के रूप में प्रतिकूल परिस्थितियों में भी राष्ट्र के कल्याण के लिए निरंतर संघर्ष किया और ज्ञान की अलख जगाई। समाज के वंचित समुदाय को मुख्य धारा में लाने के लिए उनका – शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का मूल मंत्र समाज के लिए सदैव उपयोगी रहेगा। कानून के शासन में उनकी अडिग आस्था तथा सामाजिक और आर्थिक समानता के लिए उनकी प्रतिबद्धता हमारे लोकतंत्र का सम्बल है।

आइए, इस अवसर पर हम सब डॉ. आम्बेडकर के आदर्शों और जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें और एक समतामूलक तथा समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ते रहें।”

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता