sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/president-indias-greetings-eve-easter

ईस्टर की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएँ

राष्ट्रपति भवन : 08.04.2023

Download : Press Release ईस्टर की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएँ(हिन्दी, 42.79 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि 'ईस्टर के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों विशेष रूप से ईसाई समुदाय के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देती हूं।
प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवन की स्मृति में मनाया जाने वाला उल्लास का यह त्योहार प्रेम और करुणा का प्रतीक है। यीशु मसीह ने सत्य और न्याय के लिए बलिदान देकर हमें प्रेम और क्षमा का संदेश दिया है। उनका जीवन करुणा और त्याग का अनुपम उदाहरण है।
आइए, हम प्रभु यीशु मसीह के जीवन मूल्यों को अपनाकर समाज में प्रेम और सौहार्द को बढ़ाएँ तथा राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें”।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता