sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/president-india-visit-rajasthan-january-3-4

भारत की राष्ट्रपति 3 से 4 जनवरी तक राजस्थान का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 02.01.2023

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 3 से 4 जनवरी, 2023 तक राजस्थान का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति 3 जनवरी, 2023 को राजभवन, जयपुर में संविधान उद्यान का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर, वह राजस्थान में सौर ऊर्जा जोन के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम का भी उद्घाटन करेंगी और 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगी। इसके बाद, राजभवन जयपुर में, वह राजस्थान के 'विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह' समुदायों के सदस्यों से मुलाक़ात करेंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति माउंट आबू में, ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित 'राइज-राइजिंग इंडिया थ्रू स्पिरिचुअल एम्पावरमेंट' पर एक राष्ट्रीय अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित रहेंगी। वह ब्रह्माकुमारी साइलेंस रिट्रीट सेंटर, सिकंदराबाद, तेलंगाना का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी और इंदौर, मध्य प्रदेश में ब्रह्माकुमारी ऑडिटोरियम और आध्यात्मिक आर्ट गैलरी की आधारशिला रखेंगी।

4 जनवरी, 2023 को राष्ट्रपति राजस्थान के पाली में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 18वें राष्ट्रीय जंबूरी समारोह के उद्घाटन की शोभा बढ़ाएंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता