sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/president-india-visit-andhra-pradesh-december-4-5

भारत की राष्ट्रपति 4 से 5 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 03.12.2022

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 4 से 5 दिसंबर, 2022 तक आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगी।

4 दिसंबर, 2022 को राष्ट्रपति, आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा उनके सम्मान में विजयवाड़ा में आयोजित किए जाने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी। उसी शाम, वह नौसेना दिवस के अवसर पर विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना द्वारा ऑपरेशनल प्रदर्शन में शामिल होंगी और रक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय; तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय की परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी;

5 दिसंबर, 2022 को राष्ट्रपति श्री पद्मावती महिला विश्वविद्यालयम, तिरुपति का दौरा करेंगी, जहां वह विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, महिला अचीवर्स आदि के साथ बातचीत करेंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता