sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/gaurau-naanaka-daeva-jai-kai-jayantai-kai-pauurava-sandhayaa-para-raasatarapatai-kai

गुरु नानक देव जी की जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 26.11.2023

Download : Press Release गुरु नानक देव जी की जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति  की शुभकामनाएं(हिन्दी, 94.13 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक देव जी की जयंती की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों, विशेष रूप से सिख भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ समानता और निस्वार्थ सेवा के महत्व पर जोर देती हैं। गुरु नानक देव जी मानव सेवा को ईश्वर की सेवा के समान समझते थे। उन्होंने समाज को प्रेम, शांति और करुणा के जीवन-मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। गुरु नानक देव जी ने अपनी सरस वाणी से समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाया और लोगों को आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया।

आइए, हम उनकी शिक्षाओं को मन, वचन और कर्म से जीवन में अपनाएं और समानता, भाईचारे और सद्भाव के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लें”।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता