sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/chancellor-federal-republic-germany-calls-president

द फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी के चांसलर ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

राष्ट्रपति भवन : 25.02.2023

द फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी के चांसलर महामहिम श्री ओलाफ शोल्ज़ ने आज 25 फरवरी, 2023 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

जर्मन चांसलर के रूप में भारत की पहली यात्रा पर चांसलर शोल्ज़ का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच पुराने संबंध हैं, जो हमारे साझा मूल्यों और साझा लक्ष्यों पर आधारित हैं। व्यापक क्षेत्रों में दशकों पुराने हमारे द्विपक्षीय संबंध आपसी विश्वास से बने हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि जर्मनी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है और भारत में बड़े निवेशकों में से एक है। उन्होंने कहा कि जर्मनी भारत का दूसरा सबसे बड़ा विकास सहयोग का भागीदार भी है और उसने भारत की
विकास यात्रा में बहुत साथ दिया है। हाल के वर्षों में जर्मनी, विशेष रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक भारतीय छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत के संबंध में शोध करने वाले जर्मन इंडोलॉजिस्ट से भी भारत और जर्मनी के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंध बने हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, बहुपक्षवाद को बनाए रखने साथ ही बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार के बारे में भारत और जर्मनी एक समान लक्ष्य है। दो जीवंत, बहुलवादी लोकतंत्रों होने के कारण भारत और जर्मनी नई और उभरती वैश्विक चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता