sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/caaitara-saukalaadai-ugaadai-gaudai-padavaa-caetai-caanda-navaraeha-aura-saajaibau-0

चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चाँद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 29.03.2025

Download : Press Release चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चाँद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं(हिन्दी, 36.69 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चाँद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। 

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, “चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चाँद, नवरेह और साजिबु चेरोबा के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ। 

वसंत ऋतु के आगमन पर मनाए जाने वाले ये त्योहार भारतीय नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक हैं और भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं। ये उत्सव सामाजिक एकता और आपसी संबंधों को नया आयाम देते हैं। इन त्योहारों पर नई फसल की खुशी में हम उत्सव मनाते हैं और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। 

मेरी कामना है कि ये सभी त्योहार हमारे समाज में सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत बनाएं और हम सब मिलकर नव-ऊर्जा के साथ देश के विकास में अपना योगदान दें”।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता