sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/caaitara-saukalaadai-ugaadai-gaudai-padavaa-caetai-caanda-navaraeha-aura-saajaibau

चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 08.04.2024

Download : Press Release चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं(हिन्दी, 32.33 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

ये त्योहार वसंत ऋतु और भारतीय नव वर्ष के स्वागत में देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाए जाते हैं। ये सभी त्योहार शांति, सौहार्द और सहिष्णुता का संदेश देते हैं। ये पर्व हमारे देश के सांस्कृतिक वैभव और समृद्ध विरासत के प्रतीक हैं। इन पर्वों के माध्यम से हम प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता भी प्रकट करते हैं।

मैं कामना करती हूं कि ये पर्व सबके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएं तथा हम सब नव ऊर्जा के साथ देश के विकास कार्यों में अपना योगदान दें”।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता