sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-odaisaa-parava-2024-maen-saamaila-hauin

भारत की राष्ट्रपति, ओडिशा पर्व 2024 में शामिल हुईं

राष्ट्रपति भवन : 22.11.2024

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 22 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित ओडिशा पर्व 2024 में शामिल हुईं।

इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा पर्व ने लोगों को ओडिशा की कला, साहित्य, नृत्य, संगीत और व्यंजनों की समृद्ध विरासत से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने नई दिल्ली में एक दशक से इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाले सभी महानुभावों की सराहना की।

राष्ट्रपति ने कहा कि कलिंग युद्ध ने 'चंड अशोक' को 'धर्म अशोक' बना दिया। यह युद्ध हमें सिखाता है कि प्रगति के लिए शांति अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में विश्व के कुछ हिस्से संघर्षों से जूझ रहे हैं। ऐसे में, ओडिशा का ऐतिहासिक कलिंग युद्ध दुनिया को शांति का मार्ग दिखा सकता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा की संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण पहलू उसकी सहिष्णुता है। उन्होंने लोगों से स्नेह और सद्भाव के साथ रहने और भारत तथा ओडिशा के हित में अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता