sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-nae-janarala-asaoka-raaja-saigadaela-kao-bhaarataiya

भारत की राष्ट्रपति ने जनरल अशोक राज सिगडेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की

राष्ट्रपति भवन : 12.12.2024

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 12 दिसंबर, 2024 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में नेपाली सेना के सेनाध्यक्ष सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगडेल को भारतीय सेना के जनरल के मानद रैंक से सम्मानित किया। यह रैंक उन्हें उनके उल्लेखनीय सैन्य कौशल और भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता