sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-nae-candarayaana-3-kae-vaikarama-laaindara-kai

भारत की राष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई दी

राष्ट्रपति भवन : 23.08.2023

विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने के बाद भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इसरो और चंद्रयान-3 मिशन की पूरी टीम को अपना बधाई संदेश दिया।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "एक ऐसा दिन भी आता है जब इतिहास रचा जाता है। आज, हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करके न केवल इतिहास रचा है, बल्कि भूगोल को भी एक नया रूप दिया है! वास्तव में यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवसर है और एक ऐसी घटना है जो जीवन में एक बार ही होती है। सभी भारतीयों को इस पर गर्व है। मैं इसरो और इस मिशन में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को बधाई देती हूं तथा कामना करती हूं कि भविष्य में आप सब और बड़ी उपलब्धियां हासिल करें।

मेरा मानना ​​है कि चंद्रयान की सफलता संपूर्ण मानव जाति के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसने सिद्ध कर दिया है कि भारत ने मानवता की सेवा में आधुनिक विज्ञान के साथ मिलकर अपने समृद्ध पारंपरिक ज्ञान का कैसे उपयोग किया है।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता