sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-nae-amarta-udayaana-kae-garaisamakaalaina-vaarasaika

भारत की राष्ट्रपति ने अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2025 का उद्घाटन किया

अमृत उद्यान 16 अगस्त से 14 सितंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा

राष्ट्रपति भवन : 14.08.2025

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 14 अगस्त, 2025 को अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2025 का उद्घाटन किया।

अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण के रूप में 16 अगस्त से 14 सितंबर, 2025 तक जनता के लिए खुला रहेगा। इस दौरान, उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा, और अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे तक किया जा सकता है। सभी सोमवार को उद्यान रखरखाव के लिए बंद रहेगा।

उद्यान में प्रवेश के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और यह निःशुल्क है। आगंतुक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/) से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। सीधे आने वाले (वॉक-इन) आगंतुक गेट संख्या 35 के बाहर स्थित स्वयं सेवा कियोस्क का उपय़ोग करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

आगंतुक नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित राष्ट्रपति भवन के द्वार संख्या 35 से उद्यान के लिए प्रवेश कर सकते हैं। आगंतुक उद्यान के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियाँ, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतलें, शिशुओं के लिए दूध की बोतलें और छाते ले जा सकते हैं। इनके अलावा, अन्य कोई वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता