sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-maanagadha-dhaama-maen-adai-gaaurava-samamaana

भारत की राष्ट्रपति मानगढ़ धाम में ‘आदि गौरव सम्मान’ समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति भवन : 04.10.2024

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती.द्रौपदी मुर्मु आज 4 अक्तूबर, 2024 को मानगढ़ धाम, बांसवाड़ा, राजस्थान में आदि गौरव सम्मान समारोह में शामिल हुईं। 

इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति ने 'आदि गौरव सम्मान' के सभी प्राप्त करने वाले सभी व्यक्तियों को बधाई दी। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोगों में महिलाओं की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि यह आदिवासी समाज के लिए, राजस्थान और पूरे देश के लिए गौरव की बात है क्योंकि महिलाओं की प्रगति किसी भी समाज के विकास का आईना है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार समारोह जनजाति समुदाय के लोगों की बहुमुखी क्षमताओं और अनेक क्षेत्रों में उनके अमूल्य योगदान का भी प्रमाण है।

राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि राजस्थान के जनजातीय समाज के युवा खेलकूद की प्रतियोगिताओं में न केवल अपने समाज, बल्कि राजस्थान और देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के सभी खिलाड़ियों की प्रसन्नता की।

राष्ट्रपति ने कहा कि हाल ही में आरंभ किए गए धरती आबा जनजातीय  ग्राम उत्कर्ष अभियान का लक्ष्य जनजातीय समुदाय के पांच करोड़ से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान जनजातीय समाज का गौरव बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि जनजातीय छात्र-छात्राएं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, आदर्श विद्यालय, छात्रावासों और खेल सुविधाओं जैसी शैक्षिक पहलों से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी पढ़ाई करने का के लिए प्रोत्साहित करें।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता