sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-kala-pasacaima-bangaala-kaa-daauraa-karaengai

भारत की राष्ट्रपति कल पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 16.08.2023

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 17 अगस्त, 2023 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगी।

अपनी एक दिवसीय कोलकाता यात्रा के दौरान राष्ट्रपति, राजभवन कोलकाता में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत 'मेरा बंगाल, व्यसन मुक्त बंगाल' अभियान का शुभारंभ करेंगी। वह गार्डन रीच शिपबिल्डर्स इंजीनियर्स लिमिटेड में भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17ए के छठे जलयान विंध्यगिरि का जलावतरण भी करेंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता