sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-kala-ganatantara-daivasa-kai-pauurava-sandhayaa-para

भारत की राष्ट्रपति कल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 24.01.2025

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 25 जनवरी, 2025 को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

यह संबोधन 19:00 बजे से आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी तथा उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के पश्चात इसे दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। इसी प्रकार आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्कों पर इसे 2130 बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित करेगा।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता