sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-kala-77vaen-savatantarataa-daivasa-kai-pauurava

भारत की राष्ट्रपति कल 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश देंगी

राष्ट्रपति भवन : 13.08.2023

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 14 अगस्त, 2023 को 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश देंगी।

संदेश का प्रसारण 1900 बजे आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी संस्करण में किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संदेश के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर 2130 बजे क्षेत्रीय भाषा का संस्करण प्रसारित करेगा।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता