sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-kai-vaijayaadasamai-kai-pauurava-sandhayaa-para-0

भारत की राष्ट्रपति की विजयादशमी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएँ

राष्ट्रपति भवन : 01.10.2025

Download : Press Release भारत की राष्ट्रपति की विजयादशमी की पूर्व  संध्या पर शुभकामनाएँ(हिन्दी, 50.86 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “विजयादशमी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ।

अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक, विजयादशमी का त्योहार हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में रावण दहन तथा दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व भारत के जीवन- मूल्यों को दर्शाता है। यह त्योहार हमें क्रोध, और अहंकार जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग करने तथा संघर्ष एवं शौर्य जैसी सकारात्मक प्रवृत्तियों को अपनाने का संदेश देता है।

मेरी कामना है कि यह पर्व हमें एक ऐसे समाज और देश के निर्माण के लिए प्रेरित करे जहां सभी लोग न्याय, समानता और सद्भाव के साथ मिलकर जीवन में आगे बढ़ते रहें”।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता