sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-kai-ida-ula-phaitara-kai-pauurava-sandhayaa-para-0

भारत की राष्ट्रपति की ईद-उल-फ़ित्र की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 20.03.2026

Download : Press Release भारत की राष्ट्रपति की ईद-उल-फ़ित्र की पूर्व संध्या पर  शुभकामनाएं(हिन्दी, 52.27 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फ़ित्र की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, “ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर देश-विदेश में बसे हुए भारतीय मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

रमज़ान के पवित्र महीने की समाप्‍ति के बाद मनाया जाने वाला यह त्‍योहार आत्‍मसंयम, सेवा, लोकोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया एवं करुणा का भाव रखने की सीख देता है। साथ ही, यह पर्व हमें प्रेम, भाईचारे, शांति और आपसी सद्भाव का संदेश भी देता है।

यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि समाज में हर व्यक्ति की खुशहाली के बारे में हमें सोचना चाहिए। आइए, इस अवसर पर हम सभी मिलकर जरूरतमंदों की सहायता करने, समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र की प्रगति में योगदान करने का संकल्प लें।”

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता