sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-kai-haolai-kai-pauurava-sandhayaa-para-0

भारत की राष्ट्रपति की होली की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 13.03.2025

Download : Press Release भारत की राष्ट्रपति की होली की पूर्व संध्या पर  शुभकामनाएं(हिन्दी, 39.91 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, ”होली के शुभ अवसर पर, मैं देश-विदेश में रह रहे भारत के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ।

रंगों का यह त्योहार अपने साथ खुशियां और उत्साह लेकर आता है। यह त्योहार हमारे जीवन में सौहार्द और बंधुत्व की भावना को मजबूत करता है। होली के अनेक रंग विविधता में एकता की भावना को दशाते हैं। होली का यह पर्व अच्छाई की बुराई पर विजय का भी प्रतीक है। यह त्योहार सिखाता है कि हमें सबके प्रति प्रेम और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।

मेरी कामना है कि यह पर्व आप सब के जीवन में समृधि और आनंद का संचार करता रहे। “

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता