sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-kai-daivaalai-kai-pauurava-sandhayaa-para-0

भारत की राष्ट्रपति की दिवाली की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएँ

राष्ट्रपति भवन : 19.10.2025

Download : Press Release भारत की राष्ट्रपति की दिवाली की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएँ(हिन्दी, 30.85 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामना संदेश दिया है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, 'दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

दीपावली भारत का एक प्रमुख और लोकप्रिय त्योहार है। यह अंधकार पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की, और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। देश के विभिन्न हिस्सों में हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन लोग अपने घरों में माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।

आनंद और उत्सव का यह पर्व, आत्मचिंतन और आत्मसुधार का भी अवसर है। दीपावली पर जिस तरह एक दीपक से अनेक दीपक प्रज्वलित होते हैं उसी तरह हम समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उनके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।

मैं आशा करती हूं कि सब लोग पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित तरीके से इस पर्व को मनाएंगे। मेरी मंगलकामना है कि यह त्योहार सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।“

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता