sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-kaa-27-sae-30-navanbara-taka-tamailanaadau-kaa-daauraa

भारत की राष्ट्रपति का 27 से 30 नवंबर तक तमिलनाडु का दौरा

राष्ट्रपति भवन : 26.11.2024

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 27 से 30 नवंबर, 2024 तक तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगी।

28 नवंबर को राष्ट्रपति वेलिंगटन के रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज के संकाय और छात्र-अधिकारियों को संबोधित करेंगी।

29 नवंबर को राष्ट्रपति राजभवन, उदगमंडलम में आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और नीलगिरी जिले के आदिवासी समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों से बातचीत करेंगी।

30 नवंबर को राष्ट्रपति तिरुवरुर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता