sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-7-sae-9-navanbara-taka-utataraakhanda-kaa-daauraa

भारत की राष्ट्रपति 7 से 9 नवंबर तक उत्तराखंड का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 06.11.2023

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 7 से 9 नवंबर, 2023 तक उत्तराखंड का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति, 7 नवंबर को पंतनगर में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी शाम राष्ट्रपति, उत्तराखंड के पीवीटीजी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी।

8 नवंबर को राष्ट्रपति, श्रीनगर (गढ़वाल) में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

9 नवंबर को राष्ट्रपति, देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता