भारत की राष्ट्रपति 31 मार्च से 1 अप्रैल तक बिहार और कर्नाटक की यात्रा पर रहेंगी
राष्ट्रपति भवन : 30.03.2026
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 31 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक बिहार और कर्नाटक की यात्रा पर रहेंगी।
31 मार्च को राष्ट्रपति राजगीर, बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
1 अप्रैल को राष्ट्रपति तुमकूर, कर्नाटक में श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्म-दिवस और गुरुवंदना समारोह में शामिल होंगी।
