sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-30-jauuna-sae-1-jaulaai-taka-utatara-paradaesa-kaa

भारत की राष्ट्रपति 30 जून से 1 जुलाई तक उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 29.06.2025

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 30 जून से 1 जुलाई, 2025 तक उत्तर प्रदेश (बरेली और गोरखपुर) का दौरा करेंगी।

30 जून को राष्ट्रपति बरेली में भारतीय पशु-चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

1 जुलाई को राष्ट्रपति गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का भी दौरा करेंगी, जहां वह सभागार, अकादमिक ब्लॉक और पंचकर्म केंद्र का उद्घाटन करेंगी और साथ ही एक नए बालिका छात्रावास की आधारशिला भी रखेंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता