sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-27-sae-30-daisanbara-taka-gaovaa-karanaataka-aura

भारत की राष्ट्रपति 27 से 30 दिसंबर तक गोवा, कर्नाटक और झारखंड का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 26.12.2025

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 27 से 30 दिसंबर, 2025 तक गोवा, कर्नाटक और झारखंड का दौरा करेंगी। वे 27 दिसंबर की शाम को गोवा के लिए रवाना होंगी।

28 दिसंबर को राष्ट्रपति कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी।

29 दिसंबर को राष्ट्रपति झारखंड के जमशेदपुर में अलचिकि के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वे एनआईटी, जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी।

30 दिसंबर को राष्ट्रपति झारखंड के गुमला में अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह - कार्तिक जतरा को संबोधित करेंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता