sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-27-sae-28-navanbara-taka-odaisaa-aura-utatara-paradaesa

भारत की राष्ट्रपति 27 से 28 नवंबर तक ओडिशा और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 26.11.2025

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 27 से 28 नवंबर, 2025 तक ओडिशा और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति 27 नवंबर को भुवनेश्वर, ओडिशा में ओडिशा विधानसभा को संबोधित करेंगी।

28 नवंबर को, राष्ट्रपति लखनऊ में ब्रह्माकुमारी के 2025-26 के 'विश्व
एकता और विश्वास के लिए राजयोग ध्यान' के वार्षिक अभियान का उद्घाटन करेंगी। उसी दिन, राष्ट्रपति लखनऊ में भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगी और इसके 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता