sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-26-sae-27-akatauubara-taka-karanaataka-aura

भारत की राष्ट्रपति 26 से 27 अक्तूबर तक कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 25.10.2023

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 26 से 27 अक्तूबर, 2023 तक कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगी।

26 अक्तूबर को, राष्ट्रपति बेंगलुरु, कर्नाटक में भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु के स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में मनाए जाने वाले इसके स्थापना सप्ताह समारोह का उद्घाटन करेंगी। वह आईआईएम बेंगलुरु में एनएस राघवन सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरियल लर्निंग (एनएसआरसीईएल) की महिला उद्यमियों और अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगी।

27 अक्तूबर को राष्ट्रपति चेन्नई, तमिलनाडु में भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता