sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-24-sae-27-pharavarai-taka-mahaaraasatara-jhaarakhanda

भारत की राष्ट्रपति 24 से 27 फरवरी तक महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 23.02.2026

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 से 27 फरवरी, 2026 तक महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान का दौरा करेंगी।

24 फरवरी को राष्ट्रपति मुंबई के लोक भवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल द्वारा आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय अभियान 'जीवन बचाओ और स्वस्थ भारत का निर्माण करो' का शुभारम्भ करेंगी।

25 फरवरी को राष्ट्रपति शेगांव, बुलढाणा में केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026' में शामिल होंगी। उसी दिन वे नागपुर में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित 'एकता और विश्वास के माध्यम से महाराष्ट्र में स्वर्ण युग' के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

26 फरवरी को राष्ट्रपति श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र न्यास, जमशेदपुर द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ मंदिर, जमशेदपुर के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगी। वे मणिपाल टाटा चिकित्सा महाविद्यालय, जमशेदपुर का भी दौरा करेंगी और विद्यार्थियों से बातचीत करेंगी।

27 फरवरी को राष्ट्रपति राजस्थान के पोखरण में आयोजित वायुशक्ति प्रदर्शनी में शामिल होंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता