sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-2-sae-4-navanbara-taka-utataraakhanda-kaa-daauraa

भारत की राष्ट्रपति 2 से 4 नवंबर तक उत्तराखंड का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 01.11.2025

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 2 से 4 नवंबर, 2025 तक उत्तराखंड का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति, 2 नवंबर को हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

3 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। उसी दिन, वह नैनीताल में राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति, 4 नवंबर को कैंची धाम में नीम करोली बाबा आश्रम जाएंगी। नई दिल्ली वापस आने से पहले, राष्ट्रपति नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता