sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-19-sae-23-pharavarai-taka-andamaana-tathaa-naikaobaara

भारत की राष्ट्रपति 19 से 23 फरवरी तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 18.02.2024

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 19 से 23 फरवरी, 2024 तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दौरा करेंगी।

19 फरवरी को राष्ट्रपति शहीद स्मारक पर पुष्प-गुच्छ अर्पित करेंगी और सेल्यूलर जेल परिसर और संग्रहालय का दौरा करेंगी। वह सेल्यूलर जेल में लाइट एंड साउंड शो भी देखेंगी। बाद में, राष्ट्रपति उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर प्रौद्योगिकी संस्थान, पोर्ट ब्लेयर जाएंगी।

20 फरवरी को राष्ट्रपति इंदिरा प्वाइंट और कैंपबेल बे का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति सुभाष चंद्र बोस द्वीप भी जाएंगी और लाइट एंड साउंड शो देखेंगी।

21 फरवरी को राष्ट्रपति राज निवास, पोर्ट ब्लेयर में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पीवीटीजी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। उसी दिन वह राधानगर बीच पर सैनिकों के ऑपरेशनल प्रदर्शन को देखेंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता