sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-18-sae-20-akatauubara-2023-taka-baihaara-kaa-daauraa

भारत की राष्ट्रपति 18 से 20 अक्तूबर, 2023 तक बिहार का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 17.10.2023

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 से 20 अक्तूबर, 2023 तक बिहार का दौरा करेंगी।

18 अक्तूबर को राष्ट्रपति पटना में बिहार के चतुर्थ कृषि रोड मैप (2023-2028) का शुभारंभ करेंगी।

राष्ट्रपति 19 अक्तूबर को मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वह राजभवन, पटना में बिहार के पीवीटीजी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। शाम को राष्ट्रपति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

20 अक्तूबर को राष्ट्रपति, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए गया जाएंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता