sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-17-sae-21-daisanbara-taka-andhara-paradaesa-aura

भारत की राष्ट्रपति 17 से 21 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 16.12.2024

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 17 से 21 दिसंबर, 2024 तक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दौरा करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति, राष्ट्रपति निलयम, बोलारम, सिकंदराबाद में प्रवास करेंगी।

17 दिसंबर को राष्ट्रपति एम्स, मंगलगिरि, आंध्र प्रदेश के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति 18 दिसंबर को राष्ट्रपति निलयम, बोलारम, सिकंदराबाद में विभिन्न कार्यक्रमों का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी।

राष्ट्रपति 20 दिसंबर को कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान करेंगी। उसी शाम, वह राज्य के गणमान्य व्यक्तियों, प्रमुख नागरिकों, शिक्षाविदों आदि के लिए राष्ट्रपति निलयम में एक स्वागत समारोह की मेजबानी करेंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता