sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-15-sae-17-janavarai-taka-maeghaalaya-aura-asama-kaa

भारत की राष्ट्रपति 15 से 17 जनवरी तक मेघालय और असम का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 14.01.2024

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 15 से 17 जनवरी, 2024 तक मेघालय और असम का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति, 15 जनवरी को पीए संगमा स्टेडियम, तुरा में मेघालय खेल समारोह का उद्घाटन करेंगी।

16 जनवरी को, राष्ट्रपति तुरा के बाल्जेक हवाई अड्डे पर स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को संबोधित करेंगी और नए एकीकृत प्रशासन परिसर, तुरा का वर्चुअल शिलान्यास करेंगी। उसी दिन, वह मावफलांग में एक सभा को संबोधित करेंगी और विकसित रोंगजेंग मांगसांग एडोकग्रे रोड और मैरांग रानीगोडाउन अजरा रोड का वर्चुअली उद्घाटन करेंगी और साथ ही शिलांग पीक रोपवे और कोंगथोंग, मावलिंगोट और कुडेनग्रिम गांवों में पर्यटक आवासों की आधारशिला रखेंगी। शाम को राष्ट्रपति मेघालय सरकार द्वारा शिलांग के राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित किए जाने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी।

17 जनवरी को, राष्ट्रपति असम के तारालांगसो, दीफू में कर्बी युवा महोत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता