sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/bhaarata-kai-raasatarapatai-11-sae-12-akatauubara-taka-jamamauu-kasamaira-kaa

भारत की राष्ट्रपति 11 से 12 अक्तूबर तक जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 10.10.2023

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 11 से 12 अक्तूबर, 2023 तक जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगी।

11 अक्तूबर, 2023 को राष्ट्रपति श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन, वह राजभवन, श्रीनगर में स्थानीय आदिवासी समूहों और महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति, राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगी।

12 अक्तूबर, 2023 को राष्ट्रपति श्री माता वैष्णो देवी मंदिर का दौरा करेंगी जहां वह पुन:र्निर्मित पार्वती भवन और स्काई वॉक का उद्घाटन करेंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता